- धड़कने गूँजती है अकेले में

क्या हम इतने तनहा हो गए हैं…

- जब ज़िन्दगी की किताब को खोल कर देखा तो पता चला दूसरों की ख़ुशी के लिए मैंने अपना ही खून किया


- बहुत दिनों से महसूस कर रहे है तुम्हारी बेरुखी और लापरवाही , अगर हम बदल गए तो याद रखना हमें मनाना तुम्हारे बस की बात भी
- तुमने तो बात करना ऐसे छोड़ दिया जैसे सदियों से बोझ थे हम तुम पर


- मैं तो नखरे उठा रहा था पर वो मेरा फायदा उठा रही थी


- कुछ ऐसे मुकाम से गुजरे हैं कि मोहब्बत का नाम सुनकर आँखें भर आती हैं…


- एक पल का एहसास बनकर आए तुम, दुसरे ही पल खुशबु की तरह उड़ गए तुम, जानते हो तनहाईयों से डर लगता था हमे, फिर भी तन्हा छोड चले गए तुम



- तुम्हारे लिए मर मिटने का इरादा था, तुम खुद ही मिटा दोगे ये सोचा न था


- नहीं
- हम तो अपना दिल हल्का करने के लिए लिखते है, वरना जिस पर आँसुओं का असर ना हुआ उस पर अल्फाज़ क्या असर करेंगे


- सिमट गया मेरा प्यार चन्द लफ़्हज़ों में, उसने कहा प्यार तो है पर तुमसे नहीं किसी और से


- तुझे चाहा बहुत पर हक़ न जताया कभी, खुद तो बहुत तड़पे पर तुम्हें कभी सताया नहीं


- मोहब्बत एक ऐसी गणित है जिसमें अगर दो में से एक भी गया तो बाकी कुछ नहीं बचता


- मैं हूँ धरती और तुम हो गगन, कैसे होगा अपना मिलन??


- तुम मेरे जेहन में और मैं तुम्हारे ख्यालों में दोनों ही जगते हैं रात भर


- बहुत अजीब सा रिश्ता रहा हमारा, वो मतलब के लिए रिश्ता बनाई हुई थी और हमें रिश्ते तक से मतलब था..


- एहसास की कोई उम्र नहीं होती वो तो चलता रहता है वक़्त के साथ..


- माना कि बहुत महँगा है ख्वाब तुम्हारा, पर कीमत हमारे प्यार की कुछ कम तो नहीं
- बिना आवाज किए रोना…रोने से ज्यादा दर्द देता है..



- सोचते तो हैं तेरे बिना उम्र गुजारने की पर गुज़र एक लम्हा भी नहीं रहा


- तुमको मेरे जैसे बहुत मिलेंगे, पर याद रखना उन सब में मैं कभी नहीं मिलूँगा


- इतनी शिकायतें, इतनी शर्तें, इतनी पाबंदियाँ….. तुमने मोहब्बत की है या सौदा


- किसी को चाह कर छोड़ देना कोई बड़ी बात नहीं, किसी को छोड़ कर भी चाहो तो पता चले इश्क़ किसे कहते हैं
- इतना तो मैं समझ गयी थी उसको, वो जा रहा था और मैं हैरान भी ना थी




- सोचा था बहुत टूट कर चाहेंगे, चाहा भी हमने और टूटे भी हम ही



- वही किस्से, वही बेरुखी तुम्हारी, एक ही एहसास कितनी बार लिखूँ मैं


- तेरे हर दर्द से वाकिफ था मैं, फिर क्यों तुझे मेरे दर्द का एहसास नहीं हुआ


- जिसे हद से ज्यादा वक़्त दिया वो ही बदल गया वक़्त के साथ


- शिकायतें तो हमें भी बहुत है तुमसे पर करने से डरते हैं कि तुम्हें कहीं खो ना दे


- जब भी मुझे एहसास हुआ कि मैं तेरे लिए ख़ास हूँ, तेरी बेरुखी ने बता दिया कि मैं झूठी आस में हूँ


- मुझे ही ढूँढोगी हर किसी में ऐसा मंजर आएगा , मैं याद भी आऊँगा और तेरी आँखों में पानी भी आएगा



- मुझे पत्थर दिल बनाने में उसका बहुत बड़ा हाथ है जिसे मैं फूल दिया करता था



- उदास नहीं हूँ बस ज़िन्दगी की कुछ मुरमतें चल रही हैं इसलिए खामोश हूँ


- ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर मिल जाऊँ तो आँखें चुरा लेना , पुरानी मोहब्बत है फिर उभरी तो क़यामत होगी



- सारी उम्र उसी के ख्यालों में गुज़र गयी, जिसे उम्र भर मेरा ख्याल नहीं आया


- उसे ऐसा तराशा की हीरा बना दिया, अब वो ही कहते है मुझे खरीद सके ऐसी तेरी औकात नहीं


- सब कुछ ख़त्म कर दिया मैंने तेरे प्यार में, बस ये आँसू ही है जो खत्म होने का नाम ही नहीं लेते


- कुछ इस अदा से उन्होंने रिश्ता तोड़ा कि मुद्दतों से अपना कसूर ढूँढ रहा हूँ


- सबने कहा मोहब्बत भूल है, हमने भी कह दिया हमें ये दर्द कबूल है




- हमने दुनिया जीतने की बातें करते रहे, पर उनका दिल ना जीत सके


- मैं छोड़ तो दूँ लिखना, मगर किसी की साँसे चलती है मेरे लफ़्हज़ों से


- मुझे नहीं चाहिए अपनी वफाओं का सिला, बस दर्द देते जाओ, मोहब्बत बढ़ती जाएगी
- प्यार दिल से निभाना चाहिए ना कि दुनिया को दिखाने के लिए करना चाहिए
- दिल संभल गया है मेरा, अब लौट कर मत आना



- मनाने की मौका ही नहीं दिया , उसे पूरा यकीन था मेरे मनाने के हुनर पर
- उन्हें अपना बनाने की कोशिश मुझे अपनों से दूर कर गयी



- किसी ने पूछा इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो , मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है , लफ़्ज़ों को जोड़ने से पहले


- दर्द सह कर भी मुस्कराते हैं हम अपने ज़ख्म खुद जलाते हैं




- ख़ामोशियों की गूँज बड़ी गहरी होती है , पत्थर तो क्या दिल भी चीर देती है


- कायदे मोहब्बत हमने भी तोड़ दिए आज , तन्हा बैठे रहे पर उन्हें याद ना किया


- तू एक बार आना जरुर चाहे देर से ही सही, क्योंकि तेरे सीने से लगे बिना मेरी जान जाएगी नहीं



- उस गली में अब कोई नहीं और हम भी चुपचाप वहाँ से गुज़र जाते हैं


- तेरे सिवा मुझे सिर्फ नींद से ही प्यार था.. कमबख्त वो भी बेवफा हो गई तेरे साथ

- सब आते हैं मेरा हालचाल पूछने , अगर तुम आ जाओ तो ये नौबत ही ना आए



- तड़पने का अंदाज़ जिसे आता हो, बेशक मोहब्बत करने का हक़ सिर्फ उसी को है


- तू कोई नया सितम सोच, ज़ख्मों को अब नमक रास आ गया है

- इश्क़ का सफर खत्म ही समझिए , उनके बातों से अब जुदाई की महक आने लगी है



- हम करते रहे मोहब्बत की बातें और उनको मतलब की बातों से फुर्सत नहीं थी


- जान तो उस वक़्त निकलती है जब अपना प्यार किसी और का जिक्र अपनी बातों में करता रहे


- मोहब्बत तुझसे की है तेरी आदतो से नही…… दिल तुझे दिया है तेरी झूठी बातो को नही



- मोहब्बत कर रहे थे पर तमाशा बन कर रह गए


- मोहब्बत और नौकरी में कोई फर्क नहीं , इंसान करता रहेगा , रोता रहेगा …… पर छोड़ेगा नहीं


- प्यार हाथो में लगी मेहंदी की तरह होती है …. रचती है, खिलती है, और आखिर में छूट जाती है

- सीने की जगह आँखों में धड़कता है ये दिल, ये इंतज़ार भी बड़ा अजीब होता है



- एक कोशिश भी नहीं की उसने मुझे रोकने की , शायद उसे मेरे चले जाने का ही इंतज़ार था



- जब कोई किसी का साथ छोड़ता है तो उसकी आंखें ही नहीं उसका दिल भी रोता है



- हमें बेहाल देखकर उनकी हिम्मत ना हुई हमारा हाल पूछने की , और उन्हें खुशहाल देखकर हमारी हिम्मत ना हुई अपना हाल बताने की



- मेरी इच्छा उसको सिर्फ पाना नहीं , भगवान से दुआ है कि उसे कभी रुलाना नहीं


- कितना अधूरा लगता हूँ मैं बिना तेरे…..जैसे रात अमावस की बिना चाँद के


- ना तो मैं तुम्हें खोना चाहती हूँ, ना ही किसी और की होना चाहती हूँ


- किसी की याद से इतना भी उदास ना हुआ करो , लोग नसीब से मिलते हैं उदासियों से नहीं



- उसके पीछे रोने का क्या फायदा , जिसने आपकी सारी खुशियाँ ही छीन ली हो
- काश मेरे में रूह ना होकर तुम होते , जब तुम हमें छोड़ कर जाते , हम मर जाते


- बेहिसाब प्यार की , आखिरी मंज़िल बस एक खामोशी



- कुछ ज़ख्मों के कर्ज़ लफ़्हज़ों से अदा नहीं होते


- हमेशा इंसान ही गलत नहीं होता , वक़्त भी गलत हो सकता है


- हम तुम्हें किस्मत की लकीरों से भी चुरा लेते… बस तुमने एक बार मेरे होने का दावा तो किया होता….
- अगर तुम्हारी बात का जवाब दे दिया , तो तुम्हारा सवाल बुरा मान जाएगा


- कहाँ ढूँढोगे तुम मुझ जैसा कोई जो तुम्हारे ज़ुल्म भी सहे और तुमसे प्यार भी करे



- मैं महफ़िल में बैठूंगा ज़रूर पर पियूँगा नहीं ,मेरा दर्द मिटा सके शराब की इतनी औकात नहीं
- ना जाने तू कहाँ है पर आज भी, तेरी यादें हमारी आँखें नम कर जाती है..
- हिचकियाँ आने पर अब ये वहम छोड़ दिया है मैंने कि कोई याद कर रहा है
- है क़ैद जो लब, लफ़्हज़ों पर तेरे जो पहरा है, क्यों तू इतना चुप सा गुमसुम है, क्या ज़ख्म इतना गहरा है
- अब कुछ नहीं कहूँगा मैं
…… जब तक तुम्हें मेरी कमी महसूस ना हो - तुम्हारे बिना ज़िन्दगी काट तो सकते हैं पर गुज़ार नहीं सकते
- प्यार और विश्वास दो ऐसे पंछी है , एक उड़ जाए तो दूसरा भी उड़ जाता है
- अच्छी भली ज़िन्दगी गुजर रही थी…. फिर एक दिन वो किसी और की हो गई
- आजकल नहीं चलता प्यार जन्म जन्मों का …लोग अपना मतलब निकाल कर मुँह फेर लेते है
- कुछ ख़ताएँ बख़्शी नहीं जाती , दिल सोच समझ कर तोड़ा कीजिए
- मैं ठीक हूँ , तुम मेरे दर्द की फ़िक्र मत करना… मेरे ज़ख़्म भी भर जाएँगे तुम दुनिया से इसका ज़िकर मत करना…
- अगर रो पडूँ तेरे सामने मैं किसी दिन तो समझ लेना बर्दाश्त करने की हद्द थी मेरी
- दिल की बस्ती कभी नहीं बसती
अब समझ आई मुझे ये बात - मैं फिर इक हँसती हुई सुबह उसको लाकर दूँ, “वो” रात मेरी याद में गुज़ारे तो सही….
- तेरी मोहब्बत को कभी खेल नहीं समझा , वरना खेल तो इतने खेले है मैंने कि कभी भी हारा नहीं
- जो अंदर से खतम हो चुका हो वही औरों को जीना सिखाता है
- कुछ ख्वाब देखे, फिर ख्वाईशें बनी, अब यादें हैं
- नहीं मिलती पनाह कहीं भी…… जब मोहब्बत बेपनाह हो जाए
- रिश्तों की तस्वीरों को जो साफ किया तो जाना कुछ चेहरों के रंग उड़ चुके हैं
- काश ! तुम ये समझ पाते… आसान नहीं होता यूँ वापिस लौट आना
- कर दिया ना फिर से तनहा ……. कसम तो ऐसे ली थी जैसे अब तुम सिर्फ मेरे हो
- बना कर छोड़ दिया है तुमने अपनी यादों का आदी , क्या तुम हसीन लोग इस तरह ही मोहब्बत का सिला देते हो
- ये जो तुम लफ़्हज़ों से बार बार चोट देते हो ना …. दर्द वहीं होता है जहाँ तुम रहते हो
- मुझे पता है कि तुम मेरी नहीं हो सकती पर इस बात का एहसास बार बार मत दिलाया करो
- जो कभी डरा ही नहीं मुझे खोने से… वो क्या अफसोस करता होगा.. मेरे ना होने से
- टूटा हुआ दिल करता है मजबूर अपना फ़साना लिखने को , वरना किसे ख़ुशी मिलती है अपना दर्द लिख कर
- कभी सोचा करता था कैसे रह पाऊँगा तेरे बिना ….. देख तूने ये भी सिखा दिया मुझे
- मोहब्बत रूठ जाए तो ज़िन्दगी कहाँ आबाद रहती है
- नहीं लगाऊँगा अब कोई पहरा दिल पर , है झूठी ये दुनिया और लोग है लुटेरे
- गलतफहमियाँ इंसान को तोड़ कर रख देती है…. अगर हम किससे प्यार नहीं करते तो उसे गलतफहमी में भी नही रखना चाहिए
Post a Comment