राम उसका रावण भी उसका, जीवन उसका मरण भी उसका,

ताण्डव है और ध्यान भी वो है, अज्ञानी का ज्ञान भी वो है

 हैसियत मेरी छोटी है पर, मन मेरा शिवाला है ।
करम तो मैं करता जाऊँ, क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है ।

महाकाल तेरी कृपा रही तो
एक दिन अपना भी मुकाम होगा ।
70-80 लाख की Audi Car होगी और
Front शीशे पे महाकाल तेरा नाम होगा

 जिनके रोम-रोम में शिव है, वहीं विष पिया करते हैं,
जमाना उन्हें क्या जलायेंगा, जो श्रृंगार ही अंगार से करते है ।

 मौत का डर उनको लगता है, जिनके कर्मों मे दाग है ।
हम तो महाकाल के भक्त है, हमारे तो खून में ही आग है

 आँधी तूफान से वो डरते है, जिनके मन में प्राण बसते है ।
वो मौत देखकर भी हँसते है, जिनके मन में महाकाल बसते है ।

मंदिर के बाहर खड़े भक्त से महाकाल कहते है,
बेझिझक भीतर आइए, “पाप” करके आप थक गये होंगे

फिदा हो जाऊँ तेरी किस-किस अदा पर शंभू,
अदाये लाख तेरी, और बेताब दिल एक मेरा है ।

महाकाल वो हस्ती है, जिससे मिलने को दुनियाँ तरसती है और
हम उसी महेफिल में रोज बैठा करते है ।

इश्क में पागल छोरे छोरियाँ, वेलेन्टाईन डे के गुलाब बिन रहे है,
हम तो बाबा महाकाल के दिवाने है, शिवरात्री के दिन गिन रहै है ।

महाकाल के भक्तों से पंगा, और
भरी महेफिल में दंगा मत करना वर्ना
करूँगा चौराहे पे नंगा और भेजूँगा तेरी अस्थियों को गंगा ।

माया को चाहने वाला बिखर जाता है, और महाकाल को चाहने वाला निखर जाता है ।

मैंने तेरा नाम लेके ही सारे काम किये है महादेव,
और लोग समझते है कि बंदा बहुत किस्मत वाला है ।

लोग पूछते हैं – “कौन-सी दुनिया में जीते हो ?”
हमने भी कह दिया – “महाकाल कि भक्ति में दुनिया कहा नज़र आती है ?”

भस्म को ललाट पे लगाया करते हैं, गले में मूँड माला,
साँपों का डेरा सजाया करते है, हम भक्त है उनके जो ताण्डव मचाया करते है ।


दौलत छोड़ी, दुनिया छोड़ी, सारा खजाना छोड़ दिया,
महाकाल के प्यार में दिवानों ने राज घराना छोड़ दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post